{"_id":"5b6736464f1c1bb24b8b6f56","slug":"101533490758-shimla-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर कार लुढ़कने से चंडीगढ़ के युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर कार लुढ़कने से चंडीगढ़ के युवक-युवती घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार देर शाम सलापड़ में कार अनियंत्रित होेकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में पंजाब के युवक और युवती घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी प्रदीप सिंह (25) पुत्र सरदार अंग्रेज सिंह निवासी मकान नंबर 3222 पुलिस को-ऑपरेटिव सोसाइटी सेक्टर 51 चंडीगढ़ और गुरुप्रीत कौर पुत्री हरिद्र सिंह निवासी मकान नंबर 1287 सेक्टर 44बी चंडीगढ़, मनाली से चंडीगढ़ की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान सलापड़ के निकट मोड़ काटते समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। भाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।