फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नगर निगम बनाएगा एक ओर रैन बसेरा

नगर निगम बनाएगा एक ओर रैन बसेरा

Wed, 06 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम बनाएगा एक ओर रैन बसेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
पब्लिक की सुविधा के लिए नगर निगम शहर में एक नया रैन बसेरा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। चौड़ा मैदान स्थित सिसिल पार्किंग कांप्लेक्स में रैन बसेरा चलाया जाएगा। लेडीज पार्क से सिलाई सेंटर भी यहां शिफ्ट करने की योजना है।
सिसिल पार्किंग कांप्लेक्स में नगर निगम ने दो हाल, दो कमरे, एक किचन, एक बाथरूम और टायलेट तैयार कर दिया है। रैन बसेरा शुरू करने के बाद लोग सस्ती दरों पर यहां ठहर सकेंगे। ठहरने वालों के लिए खाने-पीने की भी यहां व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम का एक रैन बसेरा ऑकलैंड टनल के पास भी संचालित किया जा रहा है। आईजीएमसी आने वाले मरीजों के तीमारदार यहां ठहरते हैं। लोगों को होटलों में महंगी दरों पर कमरे किराए पर न लेने पड़े, इसलिए नगर निगम यहां रैन बसेरा का संचालन करने जा रहा है। शहर के लोगों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी रैन बसेरा में ठहरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रैन बसेरा चलाने की है योजना : राकेश
नगर निगम की चौड़ा मैदान स्थित सिसिल पार्किंग के एक फ्लोर पर रैन बसेरा बनाने की योजना है। यहां दो हॉल, दो कमरे, एक किचन, बाथरूम और टायलेट बनाया गया है। अगर सिलाई सेंटर यहां शिफ्ट नहीं होता तो लोगों की सुविधा के लिए रैन बसेरा चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम शिमला
...
पोस्ट आफिस के सामने पब्लिक टैप खोलने के आदेश
मेयर, डिप्टी मेयर ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान चौड़ा मैदान में पोस्ट आफिस के सामने बंद पड़े पब्लिक टैप को खोलने के आदेश जारी किए। पब्लिक टैप के पानी से गाड़ियां धोने की शिकायत के बाद नगर निगम ने पब्लिक टैप में पानी की सप्लाई बंद करवाई थी। मेयर, डिप्टी मेयर ने नगर निगम की जल शाखा को कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed