फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला को देंगे पानी, रोजगार और पार्किंग : भज्जी, शहर को स्मार्ट सिटी बनाना लक्ष्य : भारद्वाज

शिमला को देंगे पानी, रोजगार और पार्किंग : भज्जी, शहर को स्मार्ट सिटी बनाना लक्ष्य : भारद्वाज

Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिमला को देंगे पानी, रोजगार और पार्किंग : भज्जी, शहर को स्मार्ट सिटी बनाना लक्ष्य : भारद्वाज
शिमला। शिमला शहरी विधानसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा ने जहां अपने अनुभवी नेता और लगातार दो बार विधायक रहे सुरेश भारद्वाज को फिर से मैदान में उतारा है वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी पर भरोसा जताया है। भज्जी भी पूर्व में दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में टक्कर कड़ी होने वाली है। दोनों उम्मीदवारों को माकपा के संजय चौहान और आजाद उम्मीदवार हरीश जनारथा से भी कड़ी चुनौती मिल रही है। भारद्वाज शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने और पेयजल संकट खत्म करने के वादे के साथ समर्थन मांग रहे हैं तो हरभजन सिंह भज्जी पानी, पार्किंग और रोजगार जैसी सुविधाएं देने वादे के साथ वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज से पांच सवाल
सवाल: जीते तो पहले तीन काम क्या करेंगे?
जवाब: शहर को स्मार्ट सिटी बनाना, इसके लिए पैसा रिलीज करवाना। कोलडैम से शहर को पानी लाना और जगह चिन्हित कर नई पार्किंग बनाना।

सवाल: सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? उसे पूरा करने के लिए क्या करेंगे?
जवाब: शहर का विकास रुक सा गया है। इसके लिए बिजली, पानी और सड़क सुविधाएं मजबूत की जाएंगी।
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: जनता के साथ हमेशा सुख-दुख में रहा हूं। हर वायदे पूरे किए हैं।
सवाल: जीत को कितना पक्का मानते हैं और क्यों?
जवाब: विधायक रहते हुए शिमला में काफी काम किए हैं। इसलिए जीत पक्की है।
सवाल: आपका विरोधी कौन और उसकी क्या कमजोरी है?
जवाब: कांग्रेस प्रत्याशी भज्जी से मुकाबला है, क्योंकि कांग्रेस का अपना वोट है जो उन्हें मिलेगा। माकपा पहले थी अब मुकाबले में नहीं।



कांग्रेस उम्मीदवार हरभजन सिंह भज्जी से सीधे सवाल
सवाल: जीते तो पहले तीन काम क्या करेंगे?
जवाब: जनता को पानी की नियमित सप्लाई देना, सर्कुलर रोड चौड़ा कर ट्रैफिक समस्या खत्म करना और शहर में नई पार्किंग बनवाना।
सवाल: सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? उसे पूरा करने के लिए क्या करेंगे?
जवाब: मेरे लिए पानी और स्वच्छता ही मुख्य मुद्दा है। इसके लिए योजनाएं बनाकर काम करूंगा।
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: शिमला में दस साल से काम नहीं हुए हैं। अब जहां जा रहा हूं, लोग चाहते हैं कि कांग्रेस दोबारा जीते।
सवाल: जीत को कितना पक्का मानते हैं और क्यों?
जवाब: विधायक ने कोई काम नहीं किए। निगम में सीपीआईएम ने भी बेड़ा गर्क कर दिया। लोग काम चाहते हैं। इसीलिए मुझे समर्थन मिल रहा है।
सवाल: आपका विरोधी कौन और उसकी क्या कमजोरी है?
जवाब: मैं किसी को अपना विरोधी नहीं मानता। सब चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed