फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 sewing machines distributed to women in Ghanahatti

Shimla News: घाणाहट्टी में महिलाओं को बांटी 100 सिलाई मशीनें

Fri, 26 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
100 sewing machines distributed to women in Ghanahatti
शिमला। राजधानी के घणाहट्टी स्थित ऊषा इंटरनेशनल और टाटा पावर ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) में आयोजित समारोह में 100 महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र तथा सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। यह कार्यक्रम शुक्रवार को हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आयोजित किया गया। प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर इन महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाए गए। संस्थापक कपिल कुमार ने कहा कि संस्था का लक्ष्य 12 बैचों के माध्यम से 300 महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। समारोह में हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू) की कुलपति प्रोफेसर डॉ. प्रीति सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर हेल्पिंग हैंड संस्था के संस्थापक कपिल कुमार, रणनीति प्रमुख एवं सलाहकार मृणाल ज्योति बरुआ, ऊषा इंटरनेशनल के राज्य समन्वयक अमित कुमार और एचपीएनएलयू की कानूनी महिला सेल से डॉ. दीपिका उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article