अपराध से हिला हिमाचल, एक साल में 100 हत्याएं, 349 दुष्कर्म के मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 1 जनवरी 2018 से 15 जनवरी 2019 के बीच हत्या के 100 मामले दर्ज किए गए हैं। यही नहीं, इसी मियाद के दौरान दुष्कर्म के भी 349 मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक रामलाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
बताया है कि हत्या व दुष्कर्म के अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा के भी 191 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें दुष्कर्म के 36 व महिलाओं के प्रति हिंसा के 17 मामलों को खारिज भी किया जा चुका है, जबकि 228 व 117 मामले कोर्ट के विचाराधीन हैं।
दूसरी राजधानी पर सरकार विचाराधीन
सरकार दूसरी राजधानी को लेकर विचार कर रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब में कुछ इसी तरह का जवाब दिया है। मुकेश ने पूछा था कि क्या सरकार ने दूसरी राजधानी को लेेकर अधिसूचना की है।
यह भी पूछा कि राजधानी घोषित होने के बाद इस संदर्भ में क्या कदम उठाए गए हैं। जवाब में सरकार ने यह तो माना कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी घोषित करने की अधिसूचना जारी की गई है, लेकिन कदम उठाने के सवाल पर जवाब दिया कि यह मामला अभी सरकार के विचाराधीन है।
करुणामूलक नौकरियों की नीति में बदलाव करेगी सरकार
सरकार करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नियुक्ति की नीति में बदलाव करने पर विचार कर रही है। शुक्रवार को विधायक अर्जुन सिंह के सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि 15 जनवरी 2019 तक पिछले साल 147 पात्र आवेदकों को करुणामूलक आधार पर सरकार की वर्तमान नीति के अनुसार नियुक्ति दी थी, लेकिन अब सरकार इस नीति में संशोधन को लेकर विचार कर रही है। ब्यूरो
42 विस क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से सीएम ने किया टूर
शिमला। पद संभालने के बाद से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 जनवरी 2019 तक प्रदेश के 63 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल के लिखित जवाब में दी। बताया कि इनमें 42 विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है।
हेलमेट न पहनने पर 28,759 लोगों के चालान
इससे विभाग को 27,64400 का राजस्व प्राप्त हुआ है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी सरकाघाट के विधायक इंद्र सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। कहा कि सरकार को 12 जिलों में किए गए चालान से 27,64,400 रुपये का राशि प्राप्त हुई है।