फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 thousand meritorious will get smart mobile phones after September 20

Smart Mobile Phones: हिमाचल में 10 हजार मेधावियों को 20 सितंबर के बाद मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल फोन

Sun, 04 Sep 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Sep 2022 05:00 AM IST
सार

स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 10 हजार मेधावियों को 20 सितंबर के बाद स्मार्ट मोबाइल फोन मिलेंगे। जैम पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग ने खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित कंपनी ने जिलों में मोबाइल फोन की सप्लाई पहुंचाना भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
10 thousand meritorious will get smart mobile phones after September 20
स्मार्ट मोबाइल फोन(सांकेतिक) - फोटो : Istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 10 हजार मेधावियों को 20 सितंबर के बाद स्मार्ट मोबाइल फोन मिलेंगे। जैम पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग ने खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित कंपनी ने जिलों में मोबाइल फोन की सप्लाई पहुंचाना भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फोटो और संदेश फोन पर इंस्टाल करने के बाद इसका वितरण शुरू होगा। मेधावियों को 11,450 रुपये की कीमत वाले स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। सरकार ने मेधावियों को सैमसंग गैलेक्सी एम 12 मॉडल के स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में ड्यूल सिम वाले 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और ओक्टा कोर प्रोसेसर 2.0 के यह फोन होंगे। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन


2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को सरकार ने बीते दिनों ही लैपटॉप आवंटित किए हैं। बीते वर्ष सरकार ने 2020-21 से मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद की है। स्मार्ट मोबाइल फोन की स्क्रीन 6.3 इंच की रहेगी। फोर जी कनेक्टिविटी वाले इन फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। ईयर फोन भी साथ में दिया जाएगा। मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ टेंपर्ड ग्लास और बैक कवर भी मिलेंगे। मोबाइल फोन स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए टेंपर्ड ग्लास लगाया जाता है। यह फोन पांच कैमरों के साथ चार जीबी रैम वाले होंगे। चार कैमरे रियर होंगे जबकि एक कैमरा फ्रंट की ओर होगा। फ्रंट कैमरा आठ पिक्सल वाला है, जबकि रियर कैमरे 48, 5, 2 और 2 मेगा पिक्सल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed