{"_id":"6064a068e92b4d5f73316c01","slug":"10-more-migratory-birds-died-in-pong-dam-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: पौंग बांध क्षेत्र में 10 और प्रवासी पक्षियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: पौंग बांध क्षेत्र में 10 और प्रवासी पक्षियों की मौत
Wed, 31 Mar 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
पौंग झील क्षेत्र।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के पौंग बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 52 तक पहुंच गया है। बुधवार को पौंग झील में 10 और प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। ये सभी मृत पक्षी पौंग क्षेत्र की नगरोटा सूरियां बीट में मिले। डीएफओ वाइल्ड लाइफ राहुल रहाणे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित एवं वैज्ञानिक ढंग से निपटा दिया गया है।
विज्ञापन
पौंग बांध क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते शनिवार से लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। वहीं, पौंग बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने भी जिला कांगड़ा में निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि स्थानीय पक्षियों की मौत का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन