फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 lakhs insurance in the postal department for Rs 299, this way you will be able to take benefits

Postal Department Insurance: डाक विभाग में 299 रुपये में होगा 10 लाख का बीमा, ऐसे ले सकेंगे लाभ

Tue, 05 Jul 2022 03:34 PM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 03:34 PM IST
सार

बीमा योजना में वर्ष में महज 299 और 399 रुपये के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपये का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
10 lakhs insurance in the postal department for Rs 299, this way you will be able to take benefits
डाक विभाग - फोटो : pti

विस्तार

 महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ गरीब तबके के लोगों के लिए डाक विभाग सुरक्षा का पहला कदम नाम से बीमा योजना लाया है। इस बीमा योजना में वर्ष में महज 299 और 399 रुपये के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपये का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। 299 रुपये के बीमा में दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी पूर्ण अपंगता या स्थायी आंशिक अपंगता पर 10 लाख रुपये का कवर मिलेगा। इसके साथ 299 रुपये के इस बीमा में दुर्घटना से इलाज में 60,000 रुपये तक का आईपीडी खर्च और ओपीडी में 30,000 रुपये तक का क्लेम मिलेगा। 

विज्ञापन


 वहीं 399 रुपये के प्रीमियम में दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी पूर्ण अपंगता या स्थायी आंशिक अपंगता पर 10 लाख रुपये, दुर्घटना में घायल होने पर 60,000 तक के आईपीडी मेडिकल क्लेम, 30,000 तक ओपीडी क्लेम, दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, परिवार ट्रांसपोर्ट का 25,000 रुपये तक का खर्च, अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च मिलेगा। प्रवर अधीक्षक डाक मंडल हमीरपुर नरेंद्र कुमार ने कहा कि 30 जून से यह बीमा योजना विभाग ने शुरू कर दी है। उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed