जनमंच में खाने पर 1.92, कुर्सियों-टेंटों पर 1.30 करोड़ खर्च, सरकार ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की महत्वाकांक्षी योजना जनमंच में 31 जनवरी 2020 तक खाने पर 1.92 करोड़, कुर्सियों-टेंटों व स्टेज की व्यवस्था पर 1.30 करोड़ और अन्य व्यय 39.15 लाख की धनराशि खर्च हुई है।
हिमाचल में 31 जनवरी तक 181 जनमंच कार्यक्रमों पर कुल 3.62 करोड़ का खर्च आया है। रोहड़ू के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा के सवाल पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा सदन में लिखित में यह ब्योरा दिया है।
ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में दो सितंबर 2018 और 16 जून 2019 को केवल दो जनमंच का आयोजन किया गया। इनके आयोजन पर 5.27 लाख रुपये व्यय हुए। इन जनमंचों में कुल 314 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।
किस जिले में कितना खर्च
जिला स्टेज-कुर्सियों पर व्यय धाम पर व्यय अन्य व्यय कुल व्यय (लाख में)
बिलासपुर 10.36 18.35 3.36 32.07
चंबा 6.55 17.03 1.82 25.40
हमीरपुर 8.97 16.32 2.59 27.88
कांगड़ा 11.25 21.23 10.00 42.48
किन्नौर 4.96 8.19 1.83 14.98
कुल्लू 10.75 25.95 2.61 39.31
लाहौल स्पीति 3.23 4.78 0.83 8.84
मंडी 15.84 19.18 4.12 39.14
शिमला 19.03 16.91 4.64 40.58
सिरमौर 16.43 15.12 0.86 32.41
सोलन 14.25 13.80 3.87 31.92
ऊना 8.81 15.60 2.62 27.03
कुल 130.43 192.46 39.15 362.04