{"_id":"614a0db36b27f11c2b328c2a","slug":"1-5-lakh-smart-electricity-meters-being-installed-in-shimla-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला और धर्मशाला में लगाए जा रहे डेढ़ लाख स्मार्ट बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला और धर्मशाला में लगाए जा रहे डेढ़ लाख स्मार्ट बिजली मीटर
Tue, 21 Sep 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:22 PM IST
सार
आरके सिंह ने मंगलवार को देश के सभी राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के साथ विद्युत सुधार पुनरुत्थान योजना से संबंधित वीडियो कांफ्रेंस की। बैठक में भाग लेते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि विद्युत सुधार पुनरुत्थान योजना के तहत प्रदेश का प्रस्ताव 31 अक्तूबर तक केंद्र को मिल जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्र्रेंस के माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को बताया कि आधुनिक स्मार्ट मीटरों को लगाने का कार्य प्रदेश के दो मुख्य शहरों धर्मशाला और शिमला में शुरू हो गया है। इसके तहत करीब डेढ़ लाख मीटरों को लगाने का कार्य जारी है। आरके सिंह ने मंगलवार को देश के सभी राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के साथ विद्युत सुधार पुनरुत्थान योजना से संबंधित वीडियो कांफ्रेंस की।
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि विद्युत सुधार पुनरुत्थान योजना के तहत प्रदेश का प्रस्ताव 31 अक्तूबर तक केंद्र को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनाए जा रहे स्वर्णिम समारोहों की शृंखला में विद्युत विभाग द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्युत विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करने की योजना है। प्रदेश में मीटरिंग, कलेक्शन, व्यावहारिक टैरिफ और उपभोक्ता सूचना प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन