{"_id":"783a80e03399ee3068eb75ca213ddcaa","slug":"1-5-lakh-compensation-to-kinnaur-accident-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर हादसा: मृतकों के परिजनों को 1.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर हादसा: मृतकों के परिजनों को 1.5 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर के रुतरंग हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जिले में एनएच और संपर्क सड़कों पर चरणबद्ध तरीके से पैरापिट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों को शिमला ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर भेेजने पर सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
जगत सिंह नेगी रिकांगपिओ में पत्रकारों से कहा कि एसडीएम, एसपी, डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों की पासिंग के दौरान सही निरीक्षण किया जाए। ओवरलोडिंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पूर्व विधायक तेजवंत नेगी पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के चंद लोगों को लेकर राहत कार्य के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उन्होंने राहत कार्य कम और लोगों को भड़का कर राजनीतिक रोटियां ज्यादा सेंकी। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस, होम गार्ड के साथ आम लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस मौके पर किनफेड के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी व किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डा.सूर्या बोरस भी मौजूद थे।