फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1.42 lakh devotees started the new year by paying obeisance at the Shaktipeeths of Himachal.

New Year 2024: हिमाचल की शक्तिपीठों में 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेक नववर्ष का किया आगाज

Mon, 01 Jan 2024 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवी जी/धर्मशाला/चिंतपूर्णी/कालाअंब
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवी जी/धर्मशाला/चिंतपूर्णी/कालाअंब Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 08:43 PM IST
सार

साल के पहले दिन मंदिर श्रद्धालुओं का भारी संख्या में पहुंचने की सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं, नववर्ष को जैसे ही रात के 12 बजे श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी और पटाखे फोड़े। 

विज्ञापन
1.42 lakh devotees started the new year by paying obeisance at the Shaktipeeths of Himachal.
नववर्ष पर हिमाचल की शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवार को शीश नवाकर नए साल का आगाज किया। इसमें श्रीनयनादेवी जी में 70 हजार, ज्वालामुखी में 25,000, बज्रेश्वरी मंदिर में 12,000 और चामुंडा में 10,000, चिंतपूर्णी में 25,000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। श्रीनयनादेवी जी मंदिर के कपाट 22 घंटे और चिंतपूर्णी के कपाट 24 घंटे खुले रहे। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में नववर्ष मेला धूमधाम से मनाया गया। नववर्ष पर रात 1:30 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 1 जनवरी को शाम 6 बजे तक 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।

विज्ञापन


साल के पहले दिन मंदिर श्रद्धालुओं का भारी संख्या में पहुंचने की सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं, नववर्ष को जैसे ही रात के 12 बजे श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी और पटाखे फोड़े। कपाट खुलने तक मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़े रहे। इस दौरान पुलिस सतर्क रही और व्यवस्था को बखूबी संभाले रखा। वहीं, भाखड़ा, कैंची मोड़ और कोलांवाला टोबा में श्रद्धालुओं की उचित जांच के बाद आगे भेजा गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को अपने साथ अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। मंदिर से श्रद्धालुओं को फ्लाईओवर से मंदिर भेजा गया और सीढिय़ों के रास्ते से वापस भेजा। उधर, मंदिर अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि श्री नयनादेवी जी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से सब शांतिपूर्ण ढंग से निपटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का सेट किया भेंट
नववर्ष पर नंगल पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां नयना देवी को सोने का सेट भेंट। श्रद्धालु विजय ने सेट में सोने का हार, टीका और नथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल को सौंपी। श्रद्धालु ने सेट की कीमत को गुप्त रखा है।

कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में 47,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
 नववर्ष के पहले दिन स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से करीब 47,000 श्रद्धालुओं ने जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में दर्शन किए। सबसे अधिक भीड़ सोमवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी में देखने को मिली। साल के पहले दिन ज्वालामुखी मंदिर में 25,000, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 12,000 और चामुंडा मंदिर में सोमवार को 10,000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी खासी भीड़ देखने को मिली।

चिंतपूर्णी में 25,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
 मां चिंतपूर्णी के दरबार में नववर्ष के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए भक्तों ने सोमवार को कतारों में लगकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। वहीं, सुगम दर्शन के माध्यम से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

सोमवार शाम छह बजे तक माता रानी के दरबार में करीब 25,000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इसमें अधिकतर श्रद्धालु पड़ोसी राज्य पंजाब से आए। वहीं, नई ट्रैफिक व्यवस्था के चलते स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नववर्ष पर 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहने से अधिक भीड़ की स्थिति पैदा नहीं हुई और श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के माता रानी के दर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में तैनात होमगार्ड के जवान भी सक्रियता के साथ डटे रहे।



 

नववर्ष पर त्रिलोकपुर में 75 हजार श्रद्घालुओं ने नवाया शीश
वहीं, जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने नववर्ष का आगाज पूजा अर्चना से किया। स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ व पंचकूला से आए लगभग 75 हजार श्रद्धालुओं ने नववर्ष के अवसर पर अपनी अराध्या देवी माता बालासुंदरी के दर्शन किए और नववर्ष में उन्नति और खुशहाली की मन्नत मांगी। सोमवार सुबह से ही त्रिलोकपुर नगर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमडऩा शुरू हो गया था। दिन के मध्यांतर तक हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन कर लौट चुके थे, जबकि हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर शाम तक आते रहे। दूसरी ओर पौड़ीवाला शिव मंदिर में भी भारी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सोमवार को लगभग 75 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए पहले ही सारे इंतजाम कर लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed