फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1,200 crore loss to Himachal due to rain and 81 dead so far

हिमाचल को बरसात में 1200 करोड़ का नुकसान, अब तक 81 लोगों की मौत

Fri, 06 Sep 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
1,200 crore loss to Himachal due to rain and 81 dead so far
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बरसात के दौरान भूस्खलन, बादल फटने और आकस्मिक बाढ़ से प्रारंभिक आकलन के अनुसार प्रदेश में लगभग 1200 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने मानसून सीजन के दौरान हिमाचल में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चार दिवसीय दौरे पर आई अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से अभी तक कुल 81 लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने आईएमसीटी से प्रदेश को हुए नुकसान के संबंध में केंद्र के समक्ष राज्य का पक्ष मजबूती के साथ रखने का आग्रह किया, जिससे राज्य को राहत एवं पुन: निर्माण कार्यों के लिए समुचित सहायता प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण हिमाचल में बरसात के दौरान सरकारी एवं निजी संपत्ति को भारी नुकसान होता है। केंद्रीय टीम का नेतृत्व संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन, गृह मंत्रालय संजीव कुमार जिंदल कर रहे हैं।

टीम के अन्य सदस्यों में निदेशक व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय थैंगलेमलयन, निदेशक कृषि विभाग बिपुल कुमार श्रीवास्तव, जल संसाधन के निदेशक ओपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, सड़क परिवहन और उच्च मार्ग मंत्रालय विपनेश शर्मा, अवर सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय शैलेंद्र कुमार और सहायक निदेशक ऊर्जा मंत्रालय, सीईएए सेवा भवन नई दिल्ली विक्रम थोराट शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय दल की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश को नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल को वित्तीय मदद मिल पाएगी। यह टीम क्या रिपोर्ट देती है और केंद्र से कितनी वित्तीय मदद मिलेगी, यह बात में पता चलेगी। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन डीसी राणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed