फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1,000 crore proposal sent to center for smart classrooms, sports in government schools

Himachal News: सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, खेलों के लिए केंद्र को भेजा 1000 करोड़ का प्रस्ताव

Tue, 14 Mar 2023 11:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

22 मार्च को नई दिल्ली में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी गुणात्मक शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रदेश की नई योजनाओं से शिक्षा मंत्रालय को अवगत करवाएंगे। मुख्य बैठक से पहले प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय के अधिकारी दिल्ली चले गए हैं। 

विज्ञापन
1,000 crore proposal sent to center for smart classrooms, sports in government schools
स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने और खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को 1,000 करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा गया है। 22 मार्च को नई दिल्ली में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी गुणात्मक शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रदेश की नई योजनाओं से शिक्षा मंत्रालय को अवगत करवाएंगे। मुख्य बैठक से पहले प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय के अधिकारी दिल्ली चले गए हैं।

विज्ञापन


परियोजना निदेशालय ने वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना में पुस्तकालयों को मजबूत करने, डिजिटलाइजेशन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। इन सभी योजनाओं को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बजट प्रस्ताव में वोकेशनल शिक्षा के तहत स्कूलों में नए कोर्स शुरू करने, सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी कक्षाओं का दायरा बढ़ाने की मांग भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


नर्सरी-केजी कक्षाओं को जेबीटी से पढ़ाने या नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वाले शिक्षकों की भर्ती करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि स्टार प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र ने बजट जारी किया है। इसमें कुछ खामियां थी। जिस बैंक को यह काम सौंपा था उसने इसमें देरी की है। उन्होंने कहा कि दूसरे बैंक को यह काम देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ मिलकर शिक्षा देने के लिए काम किया जाएगा। विशेष टीचर भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चें अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते। उनके लिए भी एक योजना बनाई जा रही है। इसमें खंड स्तर पर विशेष केंद्र बनाए जाएंगे जहां गाड़ी के माध्यम से बच्चों को लाया जाएगा और शाम को वापस छोड़ा जाएगा। हिमाचल ऐसा पहला राज्य होगा जहां विशेष बच्चे शिक्षा के बिना नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed