{"_id":"953176eb7b8ffc9285b0f816d17d406a","slug":"-hindi-news-217","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीबीआई को मैनेज करने की कोशिश कर रहे वीरभद्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीबीआई को मैनेज करने की कोशिश कर रहे वीरभद्र'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने शुक्रवार को सीएम वीरभद्र पर जांच एजेंसियों को मैनेज करने का प्रयास करने का आरोप जड़ा। सीएम के विरुद्ध मामलों की जांच कर रही सीबीआई का नाम खास तौर पर लेते हुए कहा कि उन्हें यह कैसे मालूम कि जांच करने वाले अफसरों में कुछ गुजरात के हैं, जैसा कि वह पहले कह चुके हैं।
विज्ञापन
साफ है कि वह अफसरों को मैनेज करने की कोशिश में जुटे हैं। रिज स्थित एक रेस्तरां में पत्रकारों से रूबरू रणधीर
शर्मा ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी सीएम पर जांच को प्रभावित करने का आरोप जड़ा। कहा कि 2008-10 में यूपीए-2 की सरकार में मंत्री रहने के दौरान भी उन पर 2.28 करोड़ एक मल्टीनेशनल कंपनी से लेने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
सेब बगीचों की आईटीआर रिवाइज कर धोखाधड़ी का आरोप भी जड़ा। कहा, सीएम की पत्नी, बेटे, बेटी के विभिन्न कंपनियों में शेयर हैं, जिनका उल्लेख नहीं। पत्नी प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ा, लेकिन एफिडेविट में कहीं इस संबंध में जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
सीएम के बार-बार दिल्ली जाने, बाहर रहने को आधार बनाते हुए प्रदेश में काम न होने, पद के दुरुपयोग का आरोप जड़ा। सेब कटान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चार महीने से सरकार सोयी हुई थी। लोगों के पेड़ कट गए, पानी के पाने के कनेक्शन कट गए, तब होश आया। आरोपों को आधार पर सीएम से इस्तीफे की मांग की।