{"_id":"783308fa5a92db1236f173778c13ca25","slug":"-hindi-news-158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग का पहला एटीएम, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग का पहला एटीएम, मिलेंगी ये सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Jun 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग का पहला एटीएम हिमाचल में शुरू हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य डाकघर शिमला में एटीएम का उद्घाटन किया। डाक विभाग प्रदेश भर में 22 एटीएम स्थापित करेगा। शिमला से इसकी शुरुआत हो गई है। दो जुलाई को बिलासपुर में दूसरा एटीएम शुरू होगा।
विज्ञापन
डाक विभाग शिमला, कांगड़ा में 4-4, हमीरपुर, मंडी में 2-2 और सोलन में 3 एटीएम लगाएगा। इसके अलावा बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर, ऊना, चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति जिले में एक-एक एटीएम लगाया जाएगा। विभाग एक साल तक एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा इन हाउस देगा।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक एक साल बाद डाक विभाग के एटीएम का बैंकों में प्रयोग हो सकेगा। प्रदेश के सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग से भी जोड़ा जाना है। दो माह के भीतर शहर के नौ सब पोस्ट ऑफिस के ग्राहक इस एटीएम का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने एटीएम खोलने पर डाक विभाग को बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर डाक विभाग के हिमाचल सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मेजर जनरल एके शौरी ने कहा कि डाक विभाग पोस्टल बैंक की तरफ कदम बढ़ा रहा है। डाक विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण परियोजना के तहत नई प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है जिससे भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शाखा डाकघरों में भी ऑनलाइन सेवा शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग का नेटवर्क विश्व में सबसे बड़ा नेटवर्क है और संचार क्रांति के बाद डाकघरों की यह नेटवर्किगिं दूसरी बड़ी क्रांति होगी। इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, लेफ्टिनेंट जनरल आरट्रैक, निदेशक डाक सेवाएं निर्मल सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएस राणा, प्रवर डाकपाल पीसी गौतम सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यहां खुलेंगे डाक एटीएम
शिमला जीपीओ के अलावा कसुम्पटी, समरहिल, बिलासपुर, हमीरपुर, बड़सर, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, केलांग, धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा, देहरा, सोलन, नालागढ़, परवाणू, नाहन, रामपुर, रिकांगपिओ, ऊना और चंबा में डाक विभाग एटीएम खोलेगा।
ब्रांच पोस्ट ऑफिस में पैसा निकालना, जमा कराना होगा आसान
गांवों में स्थित 2316 ब्रांच पोस्ट ऑफिसों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छोटे डाकघरों में विभाग हैंड हेल्ड डिवाइस उपलब्ध करवाएगा। इसके माध्यम से ग्राहकों को पैसा जमा करवाने और निकालने में आसानी होगी। हैंड हेल्ड डिवाइस में इंटरनेट की कनेक्टिविटी दी जाएगी। बार कोड रीडर, थर्मल प्रिंटर, बायोमीट्रिक रीडर, स्मार्ट कार्ड रीडर, जीपीएस की सुविधा होगी। धूप से यह डिवाइस चार्ज होगा।