फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   International Women’s Day 2021 Special story, kanpur news

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : दिव्यांग बच्चों के जीवन में रंग भरने को छोड़ दी नौकरी, बोलीं- पूरा हुआ मेरा सपना

Mon, 08 Mar 2021 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Mar 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
International Women’s Day 2021 Special story, kanpur news
अर्चना आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
अर्चना आडवाणी ने इलेक्ट्रानिक्स से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के दौरान सोचा था कि किसी कंपनी में जॉब करके आगे बढे़ंगी। उनके मन में ऐसे लोगों की सेवा की भावना भी कहीं दबी थी, जो समाज से ठुकराए और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह लोगों के लिए क्या कर सकती हैं।
विज्ञापन


डिग्री मिलने के बाद वह एक पब्लिक स्कूल में टीचर हो गईं। उन्हें शॉपिंग का भी शौक है। इसी शॉपिंग के दौरान उन्हें एक दिन ऐसी चीज मिल गई कि उनकी दुनिया ही बदल गई। उसी दिन से वह शारीरिक व आर्थिक रूप से अक्षम ऐसे लोगों को सक्षम बनाने में जुटी हैं। इस काम के लिए उन्होंने स्कूल की नौकरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन


अर्चना उस दिन को याद करते हुए बताती है कि आज से करीब चार वर्ष पूर्व रावतपुर क्रासिंग के पास स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स में वह शॉपिंग करने गई थीं। वहां पर कुछ दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से बनाई चीजों का स्टाल लगा रखा था। इन बच्चाें से मिलने के बाद ही उन्होंने वहीं पर संकल्प लिया कि अब इन्हीं की सेवा में पूरा जीवन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दिव्यांग बच्चों को कॉम्प्लेक्स में स्थित आइसक्रीम पार्लर ले गईं। वह बताती है कि जिस समय बच्चे खुशी से आइसक्रीम खा रहे थे, उनकी आंखों में खुशी के आंसू तैरने लगे। जो वह सोचती थीं आज वही सब उनकी सामने था। अर्चना उसी दिन से दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी से जुड़ गईं।


उन्होंने नौकरी छोड़ दी। अब घर पर ही बच्चों की ट्यूशन लेती हैं, जो आय होती है, वे इन बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में भी खर्च करती हैं। उनका कहना है कि दिव्यांग बच्चों को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास सोसाइटी की तरफ से किया जाता है। यहां से प्रशिक्षित कुछ दिव्यांगों की एक रेस्टोरेंट में जॉब लगी। कुछ अपने बल पर खाद्य, सजावट व अन्य तरह की वस्तुएं बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed