फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youths cut man's hand with sword

Jodhpur: रफ्तार में गाड़ी भगा रहे युवकों को समझाना पड़ा महंगा, तलवार से काट दिया व्यक्ति के हाथ का पंजा

Wed, 11 Jan 2023 08:27 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 11 Jan 2023 08:27 AM IST
सार

जोधपुर के शहर के इसाईयों का कब्रिस्तान क्षेत्र में रात को गली में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने वाले युवकों को समझाना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। टोकाटाकी से नाराज युवकों ने तलवार से व्यक्ति का हाथ काट दिया।

विज्ञापन
youths cut man's hand with sword
तलवार से हमला - फोटो : social media

विस्तार

गाड़ी तेज चलाने पर टोकने ने नाराज सात युवकों ने शहर के इसाईयों का कब्रिस्तान क्षेत्र में एक घर में घुसकर व्यक्ति पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति के दाहिने हाथ का पंजा कट कर अलग हो गया। रातों रात व्यक्ति को एम्स अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। एक आरोपी इसमें लवली कंडार गैंग में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड पर इसाईयों का कब्रिस्तान में रहने वाले 55 साल के मनोहर सिंह राजपूत पर सोमवार की रात दस बजे घर में घुसकर पांच से सात लोगों ने तलवार से हमला किया। इस हमले के दौरान उसके दाहिने हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोग मनोहर को तुरंत एम्स लेकर गए। बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पंजे को दोबारा से जोड़ दिया है।
विज्ञापन


रात को गली में तेज रफ्तार में चलाते थे गाड़ी
थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गली में ही रहने वाले अजय सरगरा, संदीप सिंह के अलावा आरपीएफ कॉलोनी रातानाडा में रहने वाले सनी, पांचवीं रोड प्रतापनगर सदर के रहने वाले अजय सरगरा एवं डीएस कॉलोनी रोटरी चौराहा निवासी राहुल मीणा आदि ने यह हमला किया था। इन लोगों को रात को गली में गाड़ी चलाने की बात को लेकर मनोहर सिंह ने टोका था। बाद में यह लोग एकत्र होकर आए और तलवार से हमला किया। जिससे मनोहर सिंह के दाहिने हाथ का पंजा कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी को किया राउंडअप
थानाधिकारी ने बताया कि एक युवक को राउंड अप किया गया है। राहुल मीणा लवली कंडारा गैंग में शामिल रह चुका है। पहले भी प्रकरण सामने आ रखे हैं। घायल मनोहर सिंह उपचाराधीन है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस बारे में हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed