फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youth Killed the neighbor's entire family

काले जादू के शक में काट डाला पड़ोसी का परिवार

Thu, 30 Jul 2015 03:07 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
youth Killed the neighbor's entire family

राजस्थान के चित्तोड़गढ में एक हृदयविदारक वाक्या सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पड़ोसी के पूरे परिवार को काट डाला। युवक को शक था कि पडोसी ने काले जादू से उसके पिता की हत्या करवाई है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी शराफत अली खान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पड़ोसी युनूस (35) उसकी पत्नी सोनिया (32) उनके चार बच्चों अशरफ (10), गुडिया (5), आशिमा (3) और शकीना (1) की तलवार से काटकर नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन


युनूस और सोनिया के शव भिलवाडा जिले के एक नाले से बरामद किए गए जबकि उनके बच्चों के शव रायला ब्लाक के तालाब से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शराफत के पिता सलीम की एक महीने पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के लिए पूरे परिवार को साथ ले गया अजमेर

youth Killed the neighbor's entire family

वहीं आसपास के इलाके में शराफत के पड़ोसी युनूस की पहचान लोग काला जादू और तंत्रमंत्र करने वाले के तौर पर थी। शराफत को यकीन था की उसके पिता की मौत के लिए युनूस ही जिम्मेदार है।

इसी कड़ी में शराफत ने युनूस के परिवार को अपने पिता की मौत के 40वें पर अजमेर चलने के लिए राजी किया। रविवार को शराफत उसका दोस्त राजेश खटीक और युनूस का परिवार सभी अजमेर के लिए रवाना हुए।

सोमवार की रात जब युनूस और उसकी पत्‍नी सोने के लिए गए तभी शराफत और उसके दोस्त राजेश ने दोनों को दबोच लिया और तलवार से उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उनके बच्चों को भी एक एक कर मार डाला।

मृतक की कमीज के टैग से खुला हत्या का राज

youth Killed the neighbor's entire family

दोनों ने बच्चों के शवों को कुछ दूरी पर रायसिंहपुरा के एक तालाब में फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने वहां से 40 किलोमीटर दूर पति पत्‍नी के शव को भी ठिकाने लगा दिया।

भीलवाड़ा के एसपी हेमंत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के अनुसार मृतक युनूस की शिनाख्त उसके द्वारा पहनी गई शर्ट पर लगे टैग से हुई। जिस पर टेलर का एड्रेस लिखा हुआ था।

एक बार शवों की शिनाख्त करने के बाद जांच की तो पता चला कि युनूस और सोनिया शराफत और उसके दोस्त के साथ गए थे। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने सारी कहानी बंया कर दी। जिसके बाद बाकी शवों को भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed