फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth commits self-immolation by sprinkling oil on himself in Pali Lambiya village

Pali: लांबिया गांव में युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर किया आत्मदाह, एक दिन पहले पुणे से लौटा था घर

Tue, 23 May 2023 12:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 12:26 PM IST
सार

पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित लांबिया गांव में युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। पुणे में करता था नौकरी। एक दिन पहले पुणे से घर लौटा था।

विज्ञापन
Youth commits self-immolation by sprinkling oil on himself in Pali Lambiya village
मदनलाल मेघवाल का फाइल फोटो। शोक मनाते परिवार के लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया, आत्मदाह के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित लांबिया गांव में मंगलवार सुबह हुई इस घटना ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार इस 24 वर्षीय युवक ने मंगलवार सुबह अपने घर में इस वारदात को अंजाम दिया और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। 

विज्ञापन


कल ही पुणे से घर आया था युवक 
पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय के निकट स्थित लांबिया गांव निवासी मदनलाल पुत्र हंसाराम जाति मेघवाल पुणे में जॉब करता है। वह सोमवार को ही पुणे से अपने गांव लांबिया आया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह की आत्महत्या
परिजनों के अनुसार बीती रात तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, पर सुबह उसने अपने घर में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। मदनलाल को गंभीर स्थिति में बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह संभवतया अवसाद में था, इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed