फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young Man Sanju Held For Pakistan Zindabad Slogans In Jodhpur

Rajasthan: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का स्टेटस, मुश्किल में फंसा

Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में विरोध कर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Young Man Sanju Held For Pakistan Zindabad Slogans In Jodhpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक युवक को अपने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टेटस लगाने महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि इस घटना से शहर का माहौल भी गर्मा गया है। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के ओसिया तहसील का है। यहां रहने वाले युवक संजू खान ने पाकिस्तान का समर्थन किया और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का स्टेटस अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने ओसिया थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक संजू खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


इधर, मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed