फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   World Lupus Day 2022 Patient will be fine with timely treatment and balanced diet says Dr Sudhir Bhandari

World Lupus Day 2022: समय पर इलाज और संतुलित खानपान से ठीक होगी बीमारी, जानें क्या होते हैं लक्षण?  

Tue, 10 May 2022 07:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 May 2022 07:12 PM IST
सार

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा, ल्यूपस से पीड़ित व्यक्ति को समय पर इलाज मिले और वह पौष्टिक भोजन करे तो वह नार्मल जिंदगी जी सकता है।

विज्ञापन
World Lupus Day 2022 Patient will be fine with timely treatment and balanced diet says Dr Sudhir Bhandari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ल्ड ल्यूपस डे पर मंगलवार को एसएमएस अस्पताल के आईएमए हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. सुधीर भंडारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ल्यूपस से पीड़ित लोग चिंता न करें। गाल और नाक पर तितली की आकृति वाले चकते होना, नींद न आना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, थकावट, बाल गिरना आदि ल्यूपस के सामान्य लक्षण हैं। ल्यूपस से पीड़ित व्यक्ति को समय पर इलाज मिले और वह पौष्टिक भोजन करे तो वह नार्मल जिंदगी जी सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय पर इलाज लेकर इस बीमारी के कारण किडनी और अन्य अंगों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। एसएमएस अस्पताल में इस बीमारी के लिए विशेष डिपार्टमेंट होने से लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है।  
विज्ञापन


रूमेटोलॉजी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी डिपार्टमेंट की विभागाध्याक्ष डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि ल्यूपस लम्बे समय तक चलने वाली एक ऑटो इम्यून डिजीज है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर डालती है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बदलती है तो एंटीबॉडी कई बार शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला कर देते हैं, क्योंकि वे बाहरी पदार्थों और स्वस्थ उतकों में अंतर नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इस बीमारी में लोगों के त्वचा पर विशेषकर चेहरे पर लाल निशान या चकते हो जाते हैं। ल्यूपस सिर से लेकर पांव तक सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है। यह एक जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन संक्रमण और जटिलताएं होने पर मौत भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत रोगी महिलाएं होती हैं, लेकिन पुरूषों को भी ल्यूपस हो सकता है।  

सीनियर प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. पीडी मीना ने बताया, विश्व की कई हस्तियां जैसे सैलेना गोमेज, क्रिस्टन जोनसन, टोनी ब्रेक्सटन, माइकल जैक्सन, लेडीगागा को ल्यूपस हुआ था, लेकिन इन्होंने बीमारी को हावी नहीं होने दिया और नार्मल जिंदगी जीते हुए विश्व में खूब नाम कमाया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के इलाज में डाइट का महत्वपूर्ण योगदान है। पर्याप्त कार्बोहार्डड्रेड, फैट और प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए।  ज्यादा शुगर, नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए।


जूही बोलीं- मेरा पुर्नजन्म हुआ  
ल्यूपस का उपचार ले रही जूही ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, मेरा पुर्नजन्म हुआ है, डॉक्टरों के नियमित इलाज, अच्छी डाइट, परिवार और दोस्तों के साथ से मैं आज नार्मल जिंदगी जी रही हूं। मेरी तरह कोई भी व्यक्ति जिसको ल्यूपस है वह नार्मल जिंदगी जी सकता है, लेकिन इसके लिए उसे नियमित इलाज लेने के साथ खानपान पर भी ध्यान देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed