{"_id":"630768297c60060af968de7a","slug":"woman-gang-raped-by-five-young-man-jaipur-railway-station-grp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: रेलवे स्टेशन के यार्ड में महिला से गैंगरेप, पांच युवकों ने किया अगवा, अर्धनग्न हालात में पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: रेलवे स्टेशन के यार्ड में महिला से गैंगरेप, पांच युवकों ने किया अगवा, अर्धनग्न हालात में पहुंची थाने
Thu, 25 Aug 2022 10:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:57 PM IST
सार
35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ कहीं जाने के लिए देर रात रेलवे स्टेशन पहुंची थी। खाना लेने के लिए वह स्टेशन से बाहर आई तो पांच युवक उसे जबरन एक यार्ड में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जयपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ ट्रेन से कहीं जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान वह खाना लेने के लिए बाहर आई तो पांच आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जबरन खींचकर स्टेशन के पास बने यार्ड में ले गए और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे महिला अर्धनग्न और बदहवास हालत में जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ कहीं जाने के लिए देर रात रेलवे स्टेशन पहुंची थी। कुछ देर बाद वह खाना लेने के लिए स्टेशन से बाहर आ गई, लेकिन उसे आसपास रेस्टोरेंट नहीं दिखा। ऐसे में उसने वहां खड़े पांच युवकों से रेस्टोरेंट के बारे में पूछा। इस दौरान पांचों युवक उसे रेस्टोरेंट ले जाने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गए। जहां एक यार्ड के अंदर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जैसे-तैसे पीड़ित महिला अर्धनग्न हालत में जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह महिला का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन के बाहर और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन