फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman accuses husband of illicit relationship in churu

Rajasthan: महिला बोली- दूसरी औरत के चक्कर में तलाक देना चाहता है पति, साथ रहने को तैयार नहीं

Fri, 07 Oct 2022 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 10:41 PM IST
सार

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति को समझाइश दी जाएगी। दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर साथ रहने के लिए तैयार करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
Woman accuses husband of illicit relationship in churu
पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी औरत के साथ चक्कर है। इसलिए वह उसे तलाक देना चाहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति अपने बच्चों का पालन पोषण न करके दूसरी औरत को अपनी कमाई दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


महिला थाने पहुंची 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पीहर झुंझुनू के एक गांव में है। वहीं उसकी ससुराल चूरू शहर में है। महिला ने बताया कि करीब 16 साल पहले उसकी निकाह अकबर से हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि कुछ साल से उसका पति किसी दूसरी महिला के प्रेम जाल में फंस गया है। जिसके बाद से वह उसे तलाक देना चाहता है। 
विज्ञापन


कहता है कि अब वह उसे साथ नहीं रखना चाहता। कई बार परिजनों की समझाइश के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है। इस कारण से उसे मजबूरी में अपने पीहर में रहना पड़ रहा है। महिला ने पुलिस से कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति को बुलाया गया है। दोनों को समझाइश दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed