फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Will contest 2023 assembly elections under leadership of CM Ashok Gehlot says Minister Shanti Dhariwal

Rajasthan: मंत्री धारीवाल बोले- मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, यह 100 फीसदी सत्य

Sat, 30 Apr 2022 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 06:39 PM IST
सार

मंत्री शांति धारीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस आलाकमान, विधायक और जनता यही चाहती है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने रहें। राजस्थान में पंजाब जैसे हालात नहीं हैं।

विज्ञापन
Will contest 2023 assembly elections under leadership of CM Ashok Gehlot says Minister Shanti Dhariwal
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा के बीच यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बड़ा बयान दिया। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए धारीवाल ने सीएम बदलने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में इस तरह की खबरें आती रहती हैं। कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश के सभी विधायक और जनता यही चाहती है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने रहें।

विज्ञापन


राजस्थान में पंजाब जैसे हालात नहीं हैं। यह 100 फीसदी सत्य है कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


गहलोत ने कहा था- अफवाहों पर ना दे ध्यान  
इससे पहले 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि मेरा इस्तीफा सोनिया गांधी के पास ही रहता है। उन्होंने मुझे तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है, इसलिए मैंने उन्हें अधिकृत कर रखा है। आप लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बदलेंगे, सरकार बदल रही है। इस तरह की चर्चाएं हमेशा चलती रहती है। लेकिन, मैं आप सभी से कहता हूं कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed