फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Weather cools down in Jaisalmer due to Western Disturbance and hailstorm

Weather Update: जैसलमेर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस; ओलावृष्टि से मौसम में घुली ठंडक, आज भी बारिश की संभावना

Tue, 17 Oct 2023 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 08:57 AM IST
सार

मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जिले का मौसम बदला है। ऐसे में मंगलवार को भी तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather cools down in Jaisalmer due to Western Disturbance and hailstorm
बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से सोमवार को देवा गांव में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इसके साथ ही जैसलमेर शहर में भी हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जिले का मौसम बदला है। ऐसे में मंगलवार को भी तेज हवाओं के चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जैसलमेर के देवा गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई। कुछ देर कि बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया और तापमान में भी गिरावट हुई। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम में ठंडक थी।
विज्ञापन


कल 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को तेज रहेगा। मंगलवार को इसका असर धीमा पड़ जाएगा। सोमवार को मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, मंगलवार को जिले में कहीं-कहीं अचानक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से मौसम साफ होगा
अतुल गालव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत में सीजन की पहली बर्फबारी होने की भी संभावना है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के जाने के बाद उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं में ठंडक बढ़ जाएगी। पश्चिमी जिले जैसलमेर में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होगी। जिससे सर्दी दस्तक देगी। सुबह व शाम को सर्दी का एहसास होगा।




भणियाणा में गांव स्थित जगदंबा मंदिर की दीवार गिरी
भणियाणा गांव के जगदंबा मंदिर में आरती चल रही थी। इस दौरान तेज आवाज में बिजली कड़कड़ाई, जिससे मंदिर के अंडरग्राउंड की दीवार व छत भरभरा कर गिर गई। दीवार व छत गिरने से इतने जोर से आवाज हुई। श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। गनीमत है कि मलबा गिरने के दौरान कोई व्यक्ति नजदीक नहीं था। गांव में रुक रुक कर तेज बारिश का दौर देर रात तक भी जारी था। कमरे की छत व दीवार गिरने से गांव में आकाशीय बिजली गिरने की अफवाह फैली, जिससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि सरपंच राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि भणियाणा व आसपास क्षेत्र में कहीं पर भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed