फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Weather: after biporjoy cyclone again rain alert in Rajasthan from june 24, monsoon will be late

Weather: बिपरजॉय कमजोर पड़ा, बढ़ने लगी गर्मी, 24 जून से फिर होगी बारिश, 7-8 जुलाई को मॉनसून दे सकता है दस्तक

Wed, 21 Jun 2023 12:06 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 12:06 PM IST
सार

राजस्थान में बिपरजॉय चक्रवात कमजोर पड़कर गुजरने के बाद बारिश अब हल्की पड़ गई है। कई जिलों में गर्मी जोर पकड़ने लगी है, लेकिन 24 जून को पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है।
 

विज्ञापन
Weather: after biporjoy cyclone again rain alert in Rajasthan from june 24, monsoon will be late
बिपरजॉय कमजोर पड़ा, बढ़ने लगी गर्मी, 24 जून से फिर होगी बारिश, 7-8 जुलाई को मॉनसून दे सकता है दस्तक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रदेश में बिपरजॉय चक्रवात का असर कमजोर पड़ने के साथ अब बुधवार को केवल जयपुर, अजमेर और भरतपुर सम्भाग में हल्की बारिश का अलर्ट है। पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगह हवा में ठंडक बरकरार है। लेकिन उत्तरी राजस्थान में श्रीगंगानगर में टेम्परेचर 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जहां लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में भी तापमान बढ़ने लगा है। चूरू में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, बीकानेर में 40 डिग्री, झुंझुनूं के पिलानी में 40.8 डिग्री और हनुमानगढ़ में 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


दिन में उमस करेगी परेशान, 40 डिग्री पार जाएगा तापमान

शेष राजस्थान में हवा में एक-दो दिन ठंडक बरकार रहेगी। दिन में उमस और चिपचिपाहट लोगों को परेशान करेगी। हवा में नमी और ह्यूमेडिडी का लेवल बढ़कर 50 से 80 प्रतिशत के बीच पहुंच गया है। इस कारण लोगों को उमस और चिपचिपाहट से परेशान होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले कुछ दिन तक पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ रहने की सम्भावना है। जिससे तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। लेकिन 22-23 जून को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश होगी। स्थानीय लेवल पर बादलों की आवाजाही रहेगी और बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


24 जून से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक 24 जून से पूर्वी राजस्थान के इलाकों में लोकल लेवल पर बारिश का सिस्टम डवलप होगा। जिसके कारण 24-25 जून को पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर  से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। इस सिस्टम से 9 जिलों- दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह देरी से मॉनसून आएगा, 92 फीसदी ही बारिश होगी

अनुमान है कि मॉनसून भी राजस्थान में 7-8 जुलाई के आसपास दस्तक दे सकता है। वैसे राजस्थान में 24-25 जून को मॉनसून आने का एवरेज पीरियड माना जाता है। लेकिन इस बार करीब 2 सप्ताह देरी से मॉनसून आने और मॉनसून पीरियड में 92 प्रतिशत ही बारिश होने का अनुमान है। लेकिन प्री मॉनसून एक्टिविटीज और बारिश से माना जा रहा है कि औसत बारिश का आंकड़ा राजस्थान में पार हो जाएगा।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का दिन का अधिकतम तापमान

शहर-तापमान (डिग्री सेल्सियस)
अजमेर- 32.3 
भीलवाड़ा- 32.4
अलवर-35.5
जयपुर- 34
झुंझुनूं-पिलानी- 40.8
सीकर 35.5
कोटा 37.2
चित्तौड़गढ़ 33.8
उदयपुर 32.5
बाड़मेर 37.7
जैसलमेर 39.5
जोधपुर 34.3
बीकानेर- 40
चूरू 41.7
धौलपुर 31.1
बारां 35.6
डूंगरपुर 32.2
हनुमानगढ़-42.7
जालौर-33.8
सिरोही- 31.3
सवाई माधोपुर-32.5
करौली-35.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed