Water Problem in Pali: पालीवासियों के लिए खुशखबरी, आज पहुंचेगी भगत की कोठी से वाटर ट्रेन की पहली रैक
पानी की समस्या से जूझ रहे पाली वासियों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए जोधपुर से रविवार को वाटर ट्रेन आएगी। 20 साल बाद वाटर ट्रेन पाली पहुंचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पाली में पेयजल आपूर्ति के लिए भगत की कोठी से वाटर ट्रेन का पहला रैक रविवार को रवाना हुई। ट्रेन को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर, रेल मंडल प्रबंधक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। वाटर ट्रेन से अस्सी लाख लीटर पानी ट्रेन के जरिए जिले में पहुंचेगा।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने बताया कि पाली जिला प्रशासन की मांग के अनुरूप रेलवे ने भगत की कोठी से पाली तक पेयजल परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत महापौर विनीता सेठ भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर वाटर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की । शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार पीएचइडी के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
डीआरएम ने बताया कि पाली जिला प्रशासन की मांग के अनुरूप रेलवे ने प्रारंभ में 40 वैगन का एक साफ सुथरा रैक उपलब्ध करवाया गया। यह ट्रेन प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी। कोटा के कोच मरम्मत कारखाना से एक और रैक के उपलब्ध हो जाने के बाद मांग के अनुरूप दोनों रैकों का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। ऐसे में वाटर ट्रेन के प्रतिदिन चार फेरे होंगे और इससे पाली को 80 लाख लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन हो सकेगी ।
जोधपुर मंडल के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से पाली तक वाटर ट्रेनों का संचालन पहले भी किया गया है और रेलवे पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए आगे भी और फेरे बढ़ सकते हैं।