फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Watched porn 29 times then raped an innocent by tying a cloth on his mouth hide dead body with parents

Udaipur: 29 बार पोर्न देखा फिर मासूम के मुंह पर कपड़ा बांधकर किया दुष्कर्म, मां-बाप के साथ शव को लगाया ठिकाने

Tue, 25 Apr 2023 10:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

पुलिस ने घटना के 24 दिन बाद पेश की गई चार्जशीट में घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र किया है। पुलिस ने पहले भी एक चार्जशीट पेश की थी लेकिन लोक अभियोजक चेतनपुरी गोस्वामी ने कुछ कमियां बताई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ चार्जशीट बनाई और कोर्ट में पेश की। 

विज्ञापन
Watched porn 29 times then raped an innocent by tying a cloth on his mouth hide dead body with parents
आरोपी बेटा और पिता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उदयपुर के मावली थाना क्षेत्र में नौ साल की एक आदिवासी मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी कमलेश को उसके माता-पिता के साथ कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह मई निश्चित किया है। आरोपी ने 29 मार्च को मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन

29 बार पोर्न देखा
कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी पोर्न वीडियो का आदी था। वह अपने मोबाइल में पोर्न फिल्म देखता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश ने जिस दिन दुष्कर्म किया, उस दिन उसने करीब 29 बार पोर्न देखा था। आरोपी ने 26 मार्च को भी 22 बार पोर्न देखा था। मामले में जांच अधिकारी कैलाश राठौड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 306 पन्नों का चालान पेश किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना के 24 दिन बाद पेश की गई चार्जशीट में घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र किया है। पुलिस ने पहले भी एक चार्जशीट पेश की थी लेकिन लोक अभियोजक चेतनपुरी गोस्वामी ने कुछ कमियां बताई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ चार्जशीट बनाई और कोर्ट में पेश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप ने भी दिया साथ
चार्जशीट के अनुसार, 29 मार्च को मासूम बच्ची आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी। तभी उसने उसे बहला फुसला कर अपने घर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम चिल्लाने लगी तो कमलेश ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान बच्ची की मौत हो गई। आरोपी बच्ची के शव को लेकर बाथरूम में गया, जहां उसने शव के 10 टुकड़े कर दिए। उसने शव के टुकड़ों को अलग-अलग थैलियों में भरकर घर में ही रख दिया था।



शव को ठिकाने लगाने में उसके माता-पिता ने भी उसका साथ दिया था। तीनों ने आधी रात घर के पास ही खंडहर में बच्ची के शव को ठिकाने लगा दिया। इस दौरान आरोपी की मां भी वहां मौजूद थी। जबकि, पिता घर के चौक पर खड़ा था। परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने एक अप्रैल को मासूम का शव गांव के ही खंडहर से बरामद किया। जांच आगे बढ़ी तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed