फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje in Green saree a photo journalist blurted the word Pakistan by seeing her

जानिए क्या हुआ जब वसुंधरा को हरे रंग की साड़ी में देख रिपोर्टर के मुंह से निकला 'पाकिस्तान'

Fri, 14 Aug 2020 02:05 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, जयपुर
एएनआई, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 14 Aug 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje in Green saree a photo journalist blurted the word Pakistan by seeing her
वसुंधरा राजे ने पहनी हरी साड़ी, पत्रकार के मुंह से निकला पाकिस्तान - फोटो : ANI

राजस्थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सदन में दिवंगत लालजी टंडन, अजीत जोगी और अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले दोनों पार्टियों के नेता विधानसभा में जाते हुए दिखाए दिए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आने पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। दरअसल, वसुंधरा राजे हरे रंगी की साड़ी पहनी हुईं विधानसभा में प्रवेश कर रही थीं, तभी एक अनजान फोटो पत्रकार ने उन्हें देखकर पाकिस्तान शब्द फुसफुसाया।

विज्ञापन



ये शब्द सुनते ही वसुंधरा राजे रुक गई, लेकिन बिना कुछ बोले तुरंत अंदर विधानसभा भवन में चली गईं। इसके बाद उस फोटो पत्रकार से इसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वो पाकिस्तान की जगह राजस्थान कहना चाह रहा था लेकिन मुंह से पाकिस्तान शब्द निकल गया।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा जारी है। कोरोना महामारी को देखते हुए विधानसभा में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है। पिछले महीने अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह के बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं होटल में ठहरे कांग्रेस के विधायकों को लेकर रवाना हुई बसें भारी बारिश और यातायात की भीड़ के कारण समय पर विधानसभा में नहीं पहुंच सकी। राजधानी जयपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया और शहर के अधिकतर हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ हैं।

राज्य की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 72 विधायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed