फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   unknown people feed cow with explosive food explosion happened in mouth fir lodge

राजस्थान : गाय से घिनौनी हरकत, पटाखा खिलाने से फटा मुंह, एफआईआर दर्ज 

Fri, 13 Nov 2020 09:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 13 Nov 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
unknown people feed cow with explosive food explosion happened in mouth fir lodge
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड में गाय के साथ घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। किसी असामाजिक तत्व ने गाय को पटाखा खिला दिया। पटाखा मुंह में फटने से गाय बुरी तरह जख्मी हो गई है। मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार विस्फोटक पदार्थ संभवत: पटाखा खाने के बाद गाय का मुंह पूरी तरह से फटकर लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन के गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बजरंग दल की पशु एंबुलेंस से घायल गाय को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की मांग
दर्द से तड़पती गाय का जाडन पशु चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ गांव वालों ने विरोध प्रदर्शन किया। गो पुत्र सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी बदमाश की गिरफ्तारी 
गो पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने सिरियारी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। जांच कर रहे थाना अधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed