फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   unique twins born in Nagaur who connected to chest

Rajasthan: नागौर में छाती से जुड़े जुड़वां बच्चों का जन्म, देखने के लिए अस्पताल में उमड़ी भीड़

Sat, 08 Oct 2022 08:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 08 Oct 2022 08:59 AM IST
सार

महिला अस्पताल पहुंची, तब उसे पता चला कि उसके पेट में दो बच्चे पल रहे हैं। डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। अब छाती से जुड़े बच्चों को जोधपुर एम्स में ऑपरेशन कर अलग किया जाएगा।

विज्ञापन
unique twins born in Nagaur who connected to chest
जुड़वा बच्चे - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर के मेड़ता के एक हॉस्पिटल में प्रसव कराने पहुंची महिला ललिता के लिए डॉक्टर भगवान के रूप में आए। प्रसव के दर्द से परेशान महिला का चेकअप किया गया तो पता चला कि उसके पेट में दो जिंदगिया पल रही है। ऐसे में डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर मां और उसके दो बच्चों को जीवनदान दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेड़ता शहर स्थित एक निजी चिकित्सालय में एक महिला प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची। प्रसव पीड़ा से बेहाल ललिता की जांच करने पर पाया कि उसके पेट में दो शिशु पल रहे हैं, जो एक दूसरे से जुड़े हैं। डॉक्टर के सामने तीन जिंदगियों को बचाने की चुनौती थी। डॉक्टर ने दोनों बच्चों की सफल डिलीवरी करवाई और तीन जिंदगियां बचा ली। अब डॉक्टर के सामने दोनों बच्चों को बचाने की चुनौती थी। बच्चों का आगे का शरीर एक दूसरे से जुड़ा था। 

विज्ञापन


चिकित्सक ने बच्चों का परीक्षण कर उन्हें अलग-अलग शरीर का स्वरूप देने के लिए जोधपुर एम्स रेफर कर दिया। वहीं जुड़वा बच्चों को देखने के लिए अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामले बहुत कम पाए जाते हैं। शरीर से जुड़े इन दोनों बच्चों को अलग करने के लिए जोधपुर एम्स में चिकित्सक प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed