फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat attacked Rajasthan CM Ashok Gehlot

Rajasthan: शेखावत का गहलोत पर हमला, कहा- किसने बनाया अपराधियों को पनाह देता यह खतरनाक वातावरण

Thu, 31 Aug 2023 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 09:47 PM IST
सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एक संवेदनशील इंसान सीएम गहलोत से सवाल पूछना चाहेगा कि किसने बनाया अपराधियों को पनाह देता यह खतरनाक वातावरण? किसकी वजह से राज्य दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक हो गया?

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat attacked Rajasthan CM Ashok Gehlot
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म के एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर शेखावत ने कहा कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते।

विज्ञापन


गुरुवार को एक्स (ट्वीट) कर शेखावत ने कहा कि इन आंकड़ों को देखकर हर एक संवेदनशील इंसान सीएम गहलोत से सवाल पूछना चाहेगा कि किसने बनाया अपराधियों को पनाह देता यह खतरनाक वातावरण? किसकी वजह से राज्य दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक हो गया? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम साहब यह चुनाव का नहीं मानवता का मुद्दा है। जिम्मेदारी आपकी थी और है। और यहां आप कब के हार चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मेगा हाईवे राणासर पर गाड़ी से टक्कर मारकर युवकों की नृशंस हत्या को शेखावत ने दिल दहला देने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत जी ने कानून-व्यवस्था को गर्त में पहुंचाकर गैंग कल्चर को बढ़ावा दिया है। मृतकों के परिवारों से गहरी संवेदना है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। घोर विडंबना है कि इस तरह के अपराधों में आरोपियों के साथ सरकार भी कटघरे में खड़ी नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed