{"_id":"58ba73ca4f1c1b7077830e47","slug":"when-blame-the-financial-adviser-than-employee-apo","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय सलाहकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तो किया एपीओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय सलाहकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तो किया एपीओ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर के देवस्थान विभाग की वित्तीय सलाहकार पर कर्मचारियों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके चलते कर्मचारियों ने वित्तीय सलाहकार भारती राज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें यहां से हटाने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि वित्तीय सलाहकार अपने उच्च अधिकारियों तक की नहीं सुनती। हंगामे के बाद देवस्थान विभाग ने एकाउंटेंट कैलाश पगारिया को एपीओ कर दिया। ऐसे में एपीओ कर्मचारी के समर्थन में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भी मैदान में उतर गया है।
कर्मचारियों ने भारती राज पर आरोप लगाया है कि वह मानसिक दबाव बनाकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करती है। उधर, भारती राज ने कर्मचारियों के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना था कि कर्मचारी काम नही करते इसलिए उनको नोटिस जारी किए हैं।
दूसरी ओर राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल प्रकाश बाबेल, राजस्थान एकाउन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागदा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त से वित्तीय सलाहकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
एपीओ आदेश में यह बताया
एपीओ आदेश में बताया कि वित्तीय सलाहकार ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय पगारिया ने उनके कक्ष में बिना अनुमति प्रवेश कर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पगारिया को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।