फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Termites licked notes and property papers kept in PNB locker

Udaipur: PNB के लॉकर में रखे नोट और प्रॉपर्टी पेपर्स चट कर गए दीमक, अब फोन करके ग्राहकों को बुला रहा बैंक

Fri, 10 Feb 2023 09:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 09:14 AM IST
सार

उदयपुर में पंजाब नेशनल बैंक की कालाजी-गोराजी ब्रांच के लॉकर में रखे 2.15 लाख रुपये के नोटों को दीमक ने चट कर दिया। दीमक के नोट और प्रॉपर्टी पेपर्स को खाने की सूचना से बैंक ग्राहकों में हड़कंप मच गया है।
 

विज्ञापन
Udaipur Termites licked notes and property papers kept in PNB locker
नोट और प्रॉपर्टी पेपर्स चट कर गए दीमक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर शहर के कालाजी गोराजी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां लॉकर में रखे लाखों रुपये के नोट और लोगों की संपत्ति के दस्तावेजों को दीमक चट कर खा गया। गुरुवार को एक महिला ग्राहक ने लॉकर खोला, तो उसमें दीमक के खाए नोट देखकर उसके होश उड़ गए। हाथों-हाथ दवाओं का छिड़काव बैंक की ओर से करवाया गया। अब बाकी लॉकर होल्डर्स को भी लॉकर खोलने के लिए बैंक की ओर से फोन करके बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह घटना लॉकर होल्डर न्यू भूपालपुरा निवासी सुनीता मेहता पत्नी दिलीप मेहता के साथ हुई। जब गुरुवार दोपहर वह बैंक पहुंची और अपना लॉकर नंबर 265 खुलवाया, तो लॉकर में रखे नोटों में दीमक लगी देखकर बैंक प्रबंधन को सूचित किया। कपड़े के थैले में रखे दो लाख रुपये और थैले के बाहर 15 हजार रुपये रखे हुए थे। खराब हुए 15,000 रुपये तो बैंक मैनेजर ने हाथों-हाथ बदल दिए, लेकिन जब सुनीता ने घर जाकर नोटों से भरा थैला खोला, तो उसमें रखे दो लाख रुपये के नोटों में भी दीमक लगी मिली। बैंक लॉकर में जिस तरीके से दीमक लगी, उसे देखकर लगा जैसे नोट नहीं मिट्टी का ढेर हों। क्योंकि नोटों के बंडल मिट्टी के ढेर की तरह भुरभुरा कर चूरा हो गए।
विज्ञापन


इससे पहले मई 2022 में खुला था लॉकर...
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पिछले साल मई 2022 में लॉकर खुलवाया गया था, तब नोट सुरक्षित थे और दीमक नहीं दिखी। जरूरत पड़ने पर लॉकर खुलवाया तो यह खुलासा हुआ। लॉकर होल्डर ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया, इसलिए नकदी का नुकसान हो गया। दूसरे लॉकर्स में भी अन्य ग्राहकों के कैश, दस्तावेज और इम्पोर्टेन्ट पेपर्स के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर बोले- उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया....
बैंक के सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि ग्राहक के नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। ग्राहक को शुक्रवार को वापस बुलाया है, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। सूत्र बताते हैं कि इस बैंक शाखा में सीलन और दीमक की परेशानी है। इसी से कीड़ा या दीमक लगने की समस्या पैदा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed