फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Municipal Corporation to get a new Mayor; contest between Paras Singhvi and Poonam Kunwar.

उदयपुर: नगर निगम समेत छह निकायों में अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को, मतदान के तुरंत बाद मतगणना

Sun, 20 Sep 2026 09:15 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 09:15 PM IST
सार

उदयपुर नगर निगम समेत जिले के छह नगरीय निकायों में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। पार्षद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान करेंगे। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Udaipur Municipal Corporation to get a new Mayor; contest between Paras Singhvi and Poonam Kunwar.
उदयपुर नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर, नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में अध्यक्षीय पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार को पूरी होगी। नगर निगम उदयपुर सहित जिले की पांच अन्य नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे।

विज्ञापन


सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम उदयपुर के साथ भींडर, वल्लभनगर, कानोड़, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं में सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उदयपुर में पारस सिंघवी और पूनम कुंवर आमने-सामने
नगर निगम उदयपुर के महापौर पद के लिए भाजपा ने पारस सिंघवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ. पूनम कुंवर मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। उदयपुर नगर निगम में भाजपा के 53 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 23 पार्षद हैं। इसके अलावा एक सीपीआई(एम) और तीन निर्दलीय पार्षद भी निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह निकायों में इन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
जिले के छह नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है-

उदयपुर नगर निगम: भाजपा से पारस सिंघवी, कांग्रेस से डॉ. पूनम कुंवर
भींडर नगरपालिका: भाजपा से मीना देवी, कांग्रेस से सुंदरलाल
वल्लभनगर नगरपालिका: कांग्रेस से रामी, भाजपा से सोवनी
मावली नगरपालिका: कांग्रेस से पुष्पा कुमारी, भाजपा से राकेश कुमार मीणा
कानोड़ नगरपालिका: कांग्रेस से रोनक स्वर्णकार, भाजपा से शिवकुमार सोनी
फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका: भाजपा से सीमा, निर्दलीय ममता

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासतौर पर नगर निगम उदयपुर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। निर्वाचन स्थल पर अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।


मतदान के दौरान केवल अधिकृत पार्षदों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अब सोमवार को होने वाले मतदान के बाद यह साफ हो जाएगा कि उदयपुर नगर निगम समेत जिले के छह नगरीय निकायों की कमान किसके हाथ में जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed