{"_id":"689c04e9be96dd90550b2bca","slug":"three-youths-arrested-in-udaipur-for-creating-007-gangland-instagram-reels-to-spread-fear-udaipur-news-c-1-1-noi1424-3281129-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने की कोशिश भारी पड़ी, सलाखों के पीछे पहुंचे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने की कोशिश भारी पड़ी, सलाखों के पीछे पहुंचे तीन युवक
Wed, 13 Aug 2025 01:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:08 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में तीन युवक सलाखों के पीछे पहुंच गए। इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार जैसी चीजें दिखाकर और दबंगई के अंदाज में वीडियो बनाना इनके लिए भारी पड़ गया और पुलिस ने इन पर एक्शन ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में युवक
विस्तार
उदयपुर के ओगणा थाना इलाके में तीन युवक सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने की चाहत में जेल पहुंच गए। पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी दो बाइक जब्त की हैं। ये सभी इंस्टाग्राम पर 007 गैंगलैंड नाम से अकाउंट चलाकर बदमाशी के वीडियो पोस्ट करते थे।
विज्ञापन
थानाधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि तीनों आरोपी सुभाष कुमार निवासी वागली, लक्ष्मण लाल निवासी कितावतों का वास और शंकरलाल निवासी वागली अपने वीडियो में टी-शर्ट पर 007 गैंगलैंड का लोगो दिखाते थे। इन वीडियो का मकसद था इलाके में रुतबा जमाना और लोगों के बीच खौफ फैलाना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur: बहनों को देना था रक्षाबंधन का गिफ्ट, किसी और के भाई का अपहरण कर लूटे 19 हजार, हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि यह सब असल में दिखावे की दुनिया का खेल था। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में इन युवकों ने हथियार जैसी चीजें दिखाकर और दबंगई के अंदाज में वीडियो बनाना शुरू किया। परंतु उनकी यह फिल्मी स्टाइल असल जिंदगी में कानून के दायरे में आ गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को न केवल माफी मंगवाई, बल्कि भविष्य में ऐसे वीडियो न बनाने की शपथ भी दिलवाई। साथ ही पुलिस ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि सोशल मीडिया के नशे में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
थानाधिकारी मीणा ने कहा कि कई बार युवा यह सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर धमकी भरे या बदमाशी वाले वीडियो डालने से वे मशहूर हो जाएंगे, लेकिन यह लोकप्रियता उन्हें सीधे अपराध के रास्ते पर ले जाती है। उदयपुर पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखें और उन्हें सही-गलत की समझ दें। परिवार और समाज की जागरूकता ही ऐसे मामलों को रोक सकती है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कि कोई भी युवा इस बात का ध्यान रखे कि वे वर्चुअल वर्ल्ड में हीरो बनने की कोशिश में वास्तविक जिंदगी में अपराधी न बन जाएं। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करें, वरना लाइक और व्यूज की कीमत आजादी खोकर चुकानी पड़ सकती है।