{"_id":"689ae98d6bb0cf4d6d06a227","slug":"rakhi-gift-turns-to-crime-three-arrested-in-jaipur-for-kidnapping-and-robbing-youth-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3277156-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: बहनों को देना था रक्षाबंधन का गिफ्ट, किसी और के भाई का अपहरण कर लूटे 19 हजार, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: बहनों को देना था रक्षाबंधन का गिफ्ट, किसी और के भाई का अपहरण कर लूटे 19 हजार, हिरासत में आरोपी
Tue, 12 Aug 2025 04:45 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:45 PM IST
सार
बहनों को रक्षाबंधन पर देने के लिए कोई गिफ्ट नहीं था, इसी के चलते तीन युवकों ने हनुमानगढ़ से राखी मनाने आए एक भाई का अपहरण कर उसके पास से करीब 19300 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
विस्तार
जयपुर में रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए तीन युवकों ने लूट की योजना बनाकर राखी मनाने जयपुर आए युवक का किडनैप कर लिया। बदमाशों ने युवक से 3,000 रुपये नकद और 16,300 रुपये फोन पे के जरिए लूट लिए।
विज्ञापन
घटना 8 अगस्त की रात सदर थाना क्षेत्र में हुई, हनुमानगढ़ के नोहर से रक्षाबंधन मनाने अपनी बहन के पास जयपुर आए पंकज कुमार को धाबास पुलिया के पास बाइक पर आए तीन युवकों सूरज सिंह उर्फ शेरू (23), यश राठौड़ उर्फ कानू (19) और सोनू बैरवा (21) ने कैब रुकवाकर अगवा किया और जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nagaur News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 92 लाख रुपये की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिम हनुमानप्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस ने करणी विहार, करधनी और मानसरोवर क्षेत्रों से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने यह अपराध किया।
एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में एसआई दिनेश कुमार, कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह और गिरीराज की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को दबोचा।