फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan set 2026 jaipur paper delay candidates protest 1 77 lakh examinees

राजस्थान सेट 2026: जयपुर में पेपर देरी से पहुंचने पर हंगामा, 1.77 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा SET-2026 रविवार को प्रदेश के सात संभाग मुख्यालयों में बनाए गए 429 केंद्रों पर शुरू हुई। जयपुर के बनाड़ रोड स्थित पिंकसिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रश्नपत्र का सेट करीब सवा 11 बजे पहुंचने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
rajasthan set 2026 jaipur paper delay candidates protest 1 77 lakh examinees
विरोध प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) रविवार को प्रदेश के सात संभाग मुख्यालयों पर बनाए गए 429 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया, इसके बाद सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसी बीच जयपुर के बनाड़ रोड स्थित पिंकसिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र देर से पहुंचने को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के करीब सवा 11 बजे प्रश्नपत्र का सेट केंद्र पर पहुंचा। इसके बाद कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और विरोध जताने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों से बातचीत की।

विज्ञापन

पेपर देर से पहुंचने का आरोप, केंद्र पर समझाइश

अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन पिंकसिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर प्रश्नपत्र का सेट करीब सवा 11 बजे पहुंचा। इससे नाराज कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र से बाहर आकर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, सेंटर संचालकों का कहना है कि परीक्षा चल रही है और अभ्यर्थियों को समझाया जा रहा है। केंद्र पर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

तीन साल बाद हो रही SET परीक्षा, 1.77 लाख अभ्यर्थी

राजस्थान में करीब तीन साल बाद राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से काफी उम्मीदें हैं। इस बार परीक्षा के लिए आवेदनों की संख्या में भी करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में आयोजित SET परीक्षा के लिए 1 लाख 35 हजार 323 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 1 लाख 77 हजार 901 हो गई है। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से कराई जा रही है। अकेले जयपुर में 171 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 78 हजार 617 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग के साथ मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके बाद बायोमेट्रिक अटेंडेंस कराई गई और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के लिए कलर्ड प्रिंट एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक रही। इसके अलावा ड्रेस कोड को लेकर भी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed