{"_id":"647acdc9ff05fc956f086eb7","slug":"special-team-of-udaipur-police-nabs-dacoit-queens-from-gujarat-forest-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: पुलिस की स्पेशल टीम ने गुजरात के जंगल से दबोचा डाकू रणीयां, गैंग के साथ हाईवे पर करता था लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: पुलिस की स्पेशल टीम ने गुजरात के जंगल से दबोचा डाकू रणीयां, गैंग के साथ हाईवे पर करता था लूटपाट
Sat, 03 Jun 2023 10:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:51 AM IST
सार
अपनी गैंग के साथ हाईवे पर लोगों लूटपाट करने वाला डाकू रणीयां को उदयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने गुजरात के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान-गुजरात बॉर्डर स्थित पाली और उदयपुर जिले के कई गांवों में आतंक का पर्याय बना डाकू रणीयां को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। उदयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने डाकू को गुजरात के जंगल से दबोचा है। उदयपुर के नए एसपी भुवन भूषण यादव के आने बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने ये कार्रवाई की। डाकू रणीयां को उदयपुर के कोटड़ा थाने लाया गया। कुछ दिन पहले ही उदयपुर के एसपी विकास कुमार शर्मा का तबादला हुआ था।
विज्ञापन
गांव और परिवार को जोड़कर बनाई गैंग
डाकू रणीयां ने अपनी गैंग में परिवार और गांव के लोगों को ही शामिल कर रखा है। गैंग में बाहरी लोग शामिल नहीं हैं। रणीयां की गैंग अधिकरत हाईवे पर लूट किया करते थे। गैंग हाईवे पर आने-जान वाले लोगों को निशाना बनाते और लूट करते थे। कहा जाता है कि लोगों को लूटने से पहले उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। बिना मारेपीटे किसी को जाने नहीं दिया जाता था। रणीयां का गांव राजस्थान में है, लेकिन गुजरात बॉर्डर तीन किलोमीटर होने के कारण वारदात के बाद वह गुजरात भाग जाता था।
विज्ञापन
बता दें रणीयां के खिलाफ 56 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूट, हत्या, जानलेवा हमला और डकैती जैसे अपराध शामिल हैं। रणीयां को पकड़ने एक महीने पहले उदयपुर पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी थी, लेकिन रणीयां बच निकला था। पुलिस के आने की भनक रणीयां को लग गई थी। उसने पुलिस के पहुंचते ही हमला कर दिया था। पुलिस के साथ मारपीट कर बंदूक भी छीन ली गई थी।
विज्ञापन