फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan ATS and SOG will investigate blast on Udaipur railway bridge

Udaipur Track Blast: राजस्थान एटीएस और SOG करेगी रेलवे ब्रिज पर ब्लास्ट की जांच, CM गहलोत ने दिए निर्देश

Tue, 15 Nov 2022 12:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट मामले की जांच मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान एटीएस और एसओजी को सौंप दी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस-एसओजी) अशोक राठौर के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को उदयपुर पहुंचेगी, जो घटनास्थल पर जांच करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan ATS and SOG will investigate blast on Udaipur railway bridge
उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट की जांच करेगी एटीएस और एसओजी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान पुलिस का आतंकवाद निरोधी दस्ता और एसओजी की टीम मंगलवार से उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक विस्फोट की जांच शुरू करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार देर रात गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने रेल पुल पर विस्फोट की जांच एटीएस और एसओजी को सौंपने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस-एसओजी) अशोक राठौर के नेतृत्व में एक टीम घटना की जांच के लिए मंगलवार को उदयपुर पहुंचेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमों ने सोमवार को विस्फोट स्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकवाद और नक्सलवाद सहित सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को ट्रैक को ठीक कर रेल सेवा बहाल कर दी गई थी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने सोमवार को जयपुर में बताया कि एटीएस की एक टीम ने रविवार रात 11 बजे साइट को मंजूरी दी, जिसके बाद रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक की मरम्मत की और इसे सुबह 3.30 बजे ट्रेन की आवाजाही के लिए फिट घोषित किया। ट्रैक ठीक होने के बाद असरवर-उदयपुर एक्सप्रेस का संचालन किया गया। ट्रेन दोपहर 12.30 बजे उदयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सजगता से बड़ी साजिश नाकाम

बता दें कि रविवार को उदयपुर जिले के जवार और खावर चंदा के बीच एक पुल पर उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया गया था। हालांकि, ग्रामीणों की सजगता से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। ग्रामीण विस्फोट की आवाज सुनकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा हुआ था। इसके साथ ही लोहे की पटरियां कई जगह से टूटी हुई थीं। पुल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। धमाके से करीब चार घंटे इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। सूचना पर रेलवे ट्रैक पर गाड़ियां आने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed