फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   police arrested one person with coast of one crore rupees drug

एक करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ पुलिस ने धरा

Sat, 04 Mar 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
police arrested one person with coast of one crore rupees drug
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
राज्य के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 21 वर्षीय शेरखान पठान है। जो कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में हेरोइन की स्मगलिंग करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


आरोपी शेरखान पठान प्रतापगढ़ के ही कानोरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कही पठान के कनेक्श्न अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों से तो नहीं है। साथ ही हेरोइन की जो खेप उसके पास से मिली है उसे वह कहां से लाया था और कहां सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed