{"_id":"6a2fcbb7c814a654d407173c","slug":"massive-fire-at-a-scrap-warehouse-in-udaipur-goods-worth-over-rs2-lakh-reduced-to-ashes-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4396399-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: रीको इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, स्क्रैप गोदाम में लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: रीको इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, स्क्रैप गोदाम में लाखों का सामान जलकर राख
Mon, 15 Jun 2026 04:22 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:22 PM IST
सार
उदयपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, जबकि जांच में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
उदयपुर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग
विस्तार
शहर के कलड़वास रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पैरागोन एसोसिएट के स्क्रैप गोदाम में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में स्क्रैप व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से गोदाम में रखा करीब 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
आग के दौरान गोदाम से उठते धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास की औद्योगिक इकाइयों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: पुष्कर जाने निकला परिवार कभी नहीं लौटा! एक टक्कर ने उजाड़ दी दुनिया, मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नवदीप बग्गा ने बताया कि फैक्ट्री संचालक को पूर्व में अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन निर्देशों की अनुपालना नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि गोदाम में आवश्यक अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे। नोटिस की अवहेलना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों से अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।