{"_id":"62bc030bf8f07405b25e8eef","slug":"kanhaiyalal-s-wife-cried-and-said-hang-the-accused-otherwise-these-people-will-kill-someone-else-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder: कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा- 'आरोपियों को फांसी दो, नहीं तो ये लोग कल किसी और को मार देंगे' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder: कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा- 'आरोपियों को फांसी दो, नहीं तो ये लोग कल किसी और को मार देंगे'
Wed, 29 Jun 2022 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:25 PM IST
सार
उदयपुर हत्याकांड में जान गंवाने वाले टेलर कन्हैयालाल साहू के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया। उसकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा।
विज्ञापन
कन्हैयालाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर हत्याकांड में जान गंवाने वाले टेलर कन्हैयालाल साहू के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया। कन्हैयालाल का शव निकलने के दौरान उसकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। कन्हैयालाल साहू की पत्नी ने कहा, 'आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमें मारा है, कल दूसरों को मारेंगे।'
कन्हैयालाल की भांजी ने कहा कि हमारे घर से मामा जी को आज मारा गया है, कल किसी और के घर से मारा जाएगा। इसलिए आरोपी को हर हाल में फांसी की सजा होनी चाहिए। एक अन्य परिजन ने कहा कि अगर आरोपी को तत्काल सख्त सजा नहीं मिली तो लोगों की हिम्मत बढ़ जाएगी। आरोपी को ऐसी सजा दी जाए जिसके बाद किसी की हिम्मत ना हो कि वह ऐसी वारदात को अंजाम दे।
विज्ञापन
कटारिया ने एसपी के खिलाफ एक्शन की मांग की
वहीं प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाही मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को घटना को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए था और इसमें उनको स्वयं को शामिल होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केवल किसी पुलिसकर्मी को निलंबित कर पुलिस इस समस्या का समाधान नहीं कर सकेगी। उदयपुर में उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल के पुलिस से बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद उसे सुरक्षा नहीं दी गई और इसमें पुलिस के बड़े अफसर से लेकर के सब जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो इसमें पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार बनाएं।
गहलोत एक दिन पहले ही पहुंचे जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर से बुधवार को जयपुर पहुंच गये। वह यहां कानून-व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये जोधपुर गये थे और उनका बृहस्पतिवार को वापस जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।