{"_id":"69c3c57ba3de554e3607004c","slug":"daylight-chain-snatching-case-solved-in-udaipur-accused-uncle-nephew-duo-arrested-from-rishabhdev-forests-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उदयपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी फूफा-भतीजा ऋषभदेव के जंगल से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajasthan News: उदयपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी फूफा-भतीजा ऋषभदेव के जंगल से गिरफ्तार
Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
सार
Udaipur News: उदयपुर में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले फूफा-भतीजा को पुलिस ने ऋषभदेव के जंगल से गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी के आधार पर जांच कर कार्रवाई हुई। दोनों पर इनाम था और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
आरोपी फूफा-भतीजा ऋषभदेव के जंगल से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात सेलेब्रेशन मॉल के पास दिनदहाड़े हुई थी, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया था।
विज्ञापन
फूफा-भतीजा निकले आरोपी, जंगल से दबोचे गए
पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात में फूफा और भतीजा शामिल थे। दोनों आरोपियों को ऋषभदेव के जंगलों से शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभुलाल उर्फ प्रकाश और तरुण मीणा के रूप में हुई है। दोनों पर घटना के बाद 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तरुण मीणा पहले से सलूम्बर जिले के सेमारी थाने का भगोड़ा है, जबकि प्रभुलाल गुजरात में लूट के मामले में अहमदाबाद जेल जा चुका है।
विज्ञापन
500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता
पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सलूम्बर, डूंगरपुर तथा अहमदाबाद सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को ऋषभदेव के जंगल से पकड़ लिया गया। भागने के दौरान एक आरोपी का पैर भी टूट गया।
पढ़ें- Rajasthan News: अलवर में बाइक सवार तीन युवकों को वाहन ने रौंदा, नाबालिग की मौत; दो लोग घायल
बुजुर्ग महिला से लूटी गई थी सोने की चेन
घटना 18 मार्च की सुबह की है, जब आरके सर्कल निवासी राकेश जैन की 75 वर्षीय मां रूप कुंवर भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। सेलेब्रेशन मॉल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर घर से कुछ दूरी पहले झपट्टा मारकर करीब 6 तोला सोने की चेन छीन ली और धक्का देकर फरार हो गए।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन