{"_id":"644bf647c4e9c242dd013fb6","slug":"cp-joshi-says-like-lord-shiva-drank-poison-pm-narendra-modi-is-also-drinking-poison-in-same-way-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: सीपी जोशी बोले- भगवान शिव ने जैसे विष पिया था, उसी तरह PM नरेंद्र मोदी भी विष पी रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: सीपी जोशी बोले- भगवान शिव ने जैसे विष पिया था, उसी तरह PM नरेंद्र मोदी भी विष पी रहे हैं
Fri, 28 Apr 2023 10:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:07 PM IST
सार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव-प्रचार में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया है। सीपी जोशी ने कहा, पीएम मोदी भगवान शिव की तरह विष पीने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व के आयोजित हुए महाघेराव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान शंकर से कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि कलेक्ट्रेट के घेराव से पूर्व शहर के टाउन हॉल प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली और देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान शंकर से कर दी। उन्होंने कहा कि खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला कहा, तो वे भी भगवान शंकर की तरह लोक कल्याण के लिए विष पी रहे हैं। यही नहीं उन्हें कभी मौत का सौदागर कहा जाता है, कभी उन्हें नीच कहा जाता है। लेकिन देश की 14 करोड़ जनता उनके साथ है।
विज्ञापन
महंगाई राहत कैम्प पर कटाक्ष...
अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने प्रदेश सरकार के महंगाई राहत कैम्प पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस महंगाई राहत के नाम पर कैंप लगाकर लोगों को राहत देने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। देश में सबसे महंगा डीजल और पेट्रोल राजस्थान में मिल रहा है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है।
विज्ञापन
टाउन हॉल से किया कूच टाउन हॉल में जनसभा के आयोजन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल की तरफ कुच किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने लगे बैरिकेट्स को हटाने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।