फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   72 year old man raped 12 year old girl in Udaipur

Udaipur: पड़ोस की बच्ची से 72 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Sun, 26 Feb 2023 02:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

उदयपुर के कानोड़ थाना इलाके में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
72 year old man raped 12 year old girl in Udaipur
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शर्मनाक इस घटना में 72 साल के शख्स पर बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप है। जैसे ही घटना का पता चला तो गुस्साए लोगों ने शख्स की पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी मनीष के अनुसार 72 वर्षीय बुजुर्ग पर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने 12 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के ही स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। जब आस-पड़ोस के लोगों को वारदात को पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थाना अधिकारी ने बताया कि रविवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed