फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Two clerics had sent Kanhaiyalal Murder accused Mohammad Ghaus to Pakistan

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड में खुलासा, दो मौलानाओं ने आरोपी मौहम्मद गौस को भेजा था पाकिस्तान

Sun, 03 Jul 2022 11:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Jul 2022 11:27 AM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड में दो मौलवियों और दो वकील भी शामिल थे। वहीं हत्याकांड में शामिल गौस के साथ दो अन्य आरोपी भी पाकिस्तान गए थे।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Two clerics had sent Kanhaiyalal Murder accused Mohammad Ghaus to Pakistan
उदयपुर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर हत्याकांड की एनआईए जांच कर रही हैं। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड की साजिश में दो मौलाना और दो वकील भी शामिल थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए उदयपुर के दोनों मौलानाओं रियासत हुसैन और अब्दुल रज्जाक ने ही दावत-ए-इस्लामी की ट्रेनिंग के लिए कन्हैयालाल के हत्यारे मुहम्मद गौस को पाकिस्तान भेजा था। उसके साथ ही वसीम अत्तारी और अख्तार रजा भी पाकिस्तान गए थे।

विज्ञापन


कन्हैया की दुकान से 500 मीटर दूर की गई हत्या की साजिश
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कन्हैयालाल की दुकान से महज 500 मीटर दूर ही उसके हत्या की साजिश रची गई। मोहसिन की दुकान और पड़ोस में आसिफ के कमरे पर हत्या का प्लान बनाया गया। हत्याकांड से पहले आरोपियों की एक बैठक हुई थी। बैठक में रियाज, मोहम्मद गौस, आसिफ और मोहसिन शामिल हुए। बैठक में रियाज अत्तारी को कन्हैयालाल को मारने का काम सौंपा गया।

विज्ञापन

कन्हैया की दुकान वाली गली में आरोपियों का था आना-जाना
रियाज ने आसिफ और मोहसिन को इस हत्या की साजिश में शामिल किया था। दोनों हत्या से लेकर हथियार बनाने तक में शामिल रहे। कन्हैयालाल की दुकान जिस गली में थी, वहां रियाज और मौहम्मद गौस का आना जाना था। इसलिए वो उस गली से वाकिफ थे और उन्होंने बेखौफ हत्या को अंजाम दिया।
 

आरोपी कोर्ट में किए गए पेश
कन्हैयालाल हत्याकांड की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों रियाज और मोहम्मद गौस को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद राजस्थान एटीएस ने दो आरोपियों मोहसिन और आसिफ को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को शनिवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

क्या है मामला

बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। बाद में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed