{"_id":"64688583b08c1b6e18005e78","slug":"two-miscreants-shot-a-person-sleeping-at-home-in-jalore-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore: घर में सो रहे व्यक्ति पर दो बदमाशों ने किया हमला, पहले चाकू से नाक काटी, फिर गर्दन पर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: घर में सो रहे व्यक्ति पर दो बदमाशों ने किया हमला, पहले चाकू से नाक काटी, फिर गर्दन पर मार दी गोली
Sat, 20 May 2023 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 May 2023 02:02 PM IST
सार
जालोर जिले के सांचौर के अगार गांव में घर पर सो रहे व्यक्ति पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उसकी चाकू से नाक काट दी और फिर गर्दन पर गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जालोर पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर के अगार गांव में देर शाम दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर हत्या कर दिया। पुलिस के अनुसार अगार सरहद में नर्मदा नहर की मुख्य केनाल के पास स्थित एक घर में घुस कर दो अज्ञात बदमाशों ने मासिंगाराम चौधरी पर हमला कर दिया। हमले के वक्त घर की खाट पर मासिंगाराम चौधरी सो रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर पहले चाकू से हमला किया। उसके बाद उसकी नाक काट दी और गर्दन पर गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
परिजनों का कहना है कि फायरिंग की आवाज सुनकर घर पहुंचे तो मासिंगाराम गंभीर हालत में था। तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक मासिंगाराम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं। शव सांचौर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल सांचौर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।