फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two brides took seven rounds with a groom in Banswara

Rajasthan: एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों ने लिए सात फेरे, बांसवाड़ा में अनोखी शादी देखने उमड़े लोग

Sun, 25 Jun 2023 10:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Jun 2023 10:33 AM IST
सार

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंदरी के उपलापाड़ा गांव में शुक्रवार को अनूठा विवाह हुआ। जिसमें एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों ने लिए सात फेरे लिए।

विज्ञापन
Two brides took seven rounds with a groom in Banswara
मंडप में जाती दो दुल्हन। - फोटो : social media

विस्तार

बांसवाड़ा में शुक्रवार को एक अनोखा विवाह देखने को मिला, जहां एक दूल्हे की दो दुल्हन थीं। दूल्हे दोनों के साथ रीतिरिवाज से विवाह किया। मामला आनंदपुरी के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंदरी के उपलापाड़ा गांव का है। इस अनोखी शादी की खूब चर्चा रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दूल्हे कमलाशंकर के जीजा हितेश पारगी और तोलाराम पारगी ने बताया कि 2002 में जब कमलाशंकर 13 वर्ष का था तब मकन गांव से नानीदेवी को नातरा (एक प्रथा) कर ले आया था। इसके बाद उसने 2014 में ओबला निवासी टीना से भी नातरा किया। कमलाशंकर नाबालिग होने के कारण और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह नहीं कर पाया था। अब बालिग होने के साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी सुधरी तो शुक्रवार को सामाजिक रीति रिवाज से उसने नानीदेवी और टीना से विवाह किया है। कमलाशंकर को नानी देवी से आठ वर्षीय पुत्री और टीना से 6 वर्षीय पुत्र है। दोनों बच्चे अपने पिता की शादी में शामिल हुए। सामाजिक रीति रिवाज अनुसार दो पत्नियों के साथ कमलाशंकर ने परिणय सूत्र में बंधकर दोनों जीवन संगनियों के साथ सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी को देखने आस पास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ रही।
विज्ञापन


नातरा प्रथा
संप सभा के कानूनी सलाहकार मंत्री एडवोकेट विनोद डामोर ने बताया कि नातरा प्रथा में लड़का-लड़की अपने माता-पिता से बिना इजाजत के शादी कर लेते हैं। कई बार पैसों का भी लेनदेन होता है। संप सभा इस नातरा प्रथा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रथा का चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed